फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 32 हजार की आबादी को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति, सीएम योगी करेंगे तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

Mon, 05 Jul 2021 09:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

85 करोड़ की लागत से बनाया गया पंपिंग स्टेशन, 2838 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी लाभान्वित
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राज्य के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सोमवार को राप्ती नदी के मालौनी बांध पर बनाए गए तरकुलानी रेगुलेटर के पास के पंपिंग स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र की करीब 32 हजार की आबादी को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति मिलेगी। 2838 हेक्टेयर कृषि भूमि को भी फायदा होगा।

विज्ञापन


 राप्ती नदी के मलौनी बांध के आसपास मानसून के दौरान वर्षों से बाढ़ के पानी से घिरे रहने वाले हजारों लोगों को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री का विशेष प्रयास रंग लाया है। सांसद रहते उन्होंने जिस तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया, मुख्यमंत्री बनने पर उसे पूरा कर जनता को बड़ी सौगात दी है। करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से तरकुलानी रेगुलेटर के समीप बाढ़ के पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है।

केंद्रीय जल आयोग ने 2017 में दी थी पंपिंग स्टेशन को मंजूरी
तरकुलानी रेगुलेटर पर पंपिंग स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग से 10 जून 2017 को मिली थी। 40.60 करोड़ रुपये की शुरुआती लागत से निर्माण कार्य एक फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ। पुनरीक्षित परियोजना में इसकी लागत 84.86 करोड़ हो गई। निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 99 प्रतिशत है। तय समयावधि 15 जून 2021 तक पूरा किया गया। पंपिंग स्टेशन में 11 अदद 30 क्यूसेक पंप, तीन अदद 10 क्यूसेक पंप, 5 अदद 625 केवीए डीजल जेनरेटर सेट, सक्शन टैंक की व्यवस्था है। इसके फीडर चैनल की लंबाई 280 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें