फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sat, 16 Apr 2022 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी अमर उजाला-गैलेंट आयुर्वेद-ज्योतिष महासमागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्माणाधीन सैनिक स्कूल, गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आएंगे। सीएम निर्माणाधीन सैनिक स्कूल और गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम को आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में अमर उजाला-गैलेंट आयुर्वेद-ज्योतिष महासमागम-2022 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में शुक्रवार देर शाम तक कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताड़ा और नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के आला अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के शनिवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है।

निर्माणाधीन सैनिक स्कूल और गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करने के बाद सीएम शाम को अमर उजाला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार सुबह मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह करीब 10.30 बजे मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को सभी विभागों में तैयारियां होती रहीं। विकास परियोजनाओं की प्रगति की बुकलेट तैयार करने के साथ अधिकारी और कर्मचारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें