फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू बनकर आमीर ने फंसाया: नाबालिग हिंदू लड़की से की शादी, तीन साल तक बनाता रहा संबंध; भेद खुला तो फरार हो गया

Mon, 27 Mar 2023 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

युवक ने लड़की को पुणे में पत्नी की तरह तीन साल तक साथ रखा। खजनी पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के खजनी इलाके में धर्म छिपाकर मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की से शादी रचा ली और अब धोखा देकर फरार हो गया। आरोप है कि युवक ने 17 वर्षीय हिंदू लड़की को अपने जाल में फंसाकर डरा-धमका कर उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उस पर शादी करने और धर्म बदलने का भी दबाव बनाया।

विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने, बहला कर भगाने, दुष्कर्म, एसएसीएसटी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्के माली टोला निवासी आमीर सुहेल व उनके माता-पिता को आरोपी बनाकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने तहरीर में लिखा है कि 2020 में एक दिन स्कूल जाने के दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया, जिसको गोलू नामक लड़के ने उठा लिया। इसके बाद वह जबरन बातचीत करने लगा। जनवरी 2021 को झांसा देकर गोरखपुर बुलाया और फिर उसे लेकर पुणे चला गया। वहां पर मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि गोलू का असली नाम आमीर सुहेल है। इसके बाद किशोरी ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने पकड़ लिया। किसी तरह से 26 फरवरी 2023 को भागकर गोरखपुर आई। लेकिन, मां-बाप ने रखने से इनकार कर दिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह सहेली के घर रहने लगी और फिर लड़के के घर बस्ती गई तो उसके मां-बाप ने जातिसूचक गालियां देते हुए भगा दिया। आमीर भी घर पर नहीं मिला। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें