फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का तीन दिवसीय दौरा: आज सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए थे सीएम योगी, बुधवार को कुशीनगर और देवरिया जिले में गए थे सीएम योगी, आज दौरे का अंतिम का दिन।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सिद्धार्थनगर और बस्ती के दौरे पर रहेंगे। दोनों ही जिलों में इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद एक-एक गांव का भ्रमण कर वापस 5.25 बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे। दोनों ही जिलों में उनके आगमन को लेकर पिछले तीन दिनों से तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद सुबह 10 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.30 बजे पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे। इंटीग्रेडेट कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर सिद्धार्थनगर का निरीक्षण करेंगे।

10.55 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। फिर किसी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री 1.35 बजे बस्ती पुलिस लाइन निर्मित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर बस्ती का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में 1.55 से 2.25 बजे तक का उनका समय आरक्षित है। मुख्यमंत्री  2.30 से 3.30 तक बस्ती मंडल की कोविड 19 की समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे।

कलेक्ट्रेट में होने वाली इस बैठक में संतकबीर नगर के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल जुड़ेंगे।  बैठक के बाद पत्रकारों को ब्रीफ करेंगे और फिर किसी गांव का भ्रमण कर लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें