फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit: कल 933 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी, महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लोकार्पण

Sat, 18 Dec 2021 02:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए की 316.37 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 616.62 करोड़ के कार्यों का करेंगे शिलान्यास, महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में जनता को संबोधित भी करेंगे मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के लोगों को करीब 933 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। सभी विकास कार्य गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से जुड़े हैं। इसमें 316.37 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 616.62 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन


महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे। सीएम रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गोरखपुर आएंगे। सबसे पहले जीडीए की ओर से आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जीडीए की 316.37 करोड़ रुपये की लोकार्पण वाली परियोजनाओं में 18.09 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि के शामिल हैं। इसी तहर 513.04 करोड़ रुपये की शिलान्यास वाली परियोजनाओं में 63.15 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि से लिए जाएंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत 103.57 करोड़ रुपये की लागत की 250 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा। नगर निगम में शामिल 32 नए गांवों में विकास के कार्य भी जीडीए द्वारा कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सम्मेलन में भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री गुरु गंभीरनाथ सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सम्मेलन के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद विकास भवन पहुंचेंगे और निपुण भारत योजना के तहत बनाए गए देश के पहले निगरानी केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इस केंद्र को करीब 88 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

शिलान्यास परियोजना           लागत
ग्रीन वुड अपार्टमेंट             358.36 करोड़
गोरक्ष एन्क्लेव                  50.30 करोड़
राप्ती ग्रीन्स                     40.61 करोड़
नगर क्षेत्र के 12 स्कूल         62 लाख रुपये
32 गांवों में सड़क-नाली       103.58 करोड़

लोकार्पण परियोजना                      लागत
लेक व्यू आवास योजना        85.52 करोड़
लोहिया एन्क्लेव प्रथम चरण   140.66 करोड़
लोहिया एन्क्लेव द्वितीय चरण  72.10 करोड़
अवस्थापना निधि के काम     18 करोड़

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 दिसंबर को करीब 933 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण-शिलान्यास समारोह महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें