एबीवीपी के प्रांत सम्मेलन में भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री गुरु गंभीरनाथ सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सम्मेलन के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद विकास भवन पहुंचेंगे और निपुण भारत योजना के तहत बनाए गए देश के पहले निगरानी केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इस केंद्र को करीब 88 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।
इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
शिलान्यास परियोजना लागत
ग्रीन वुड अपार्टमेंट 358.36 करोड़
गोरक्ष एन्क्लेव 50.30 करोड़
राप्ती ग्रीन्स 40.61 करोड़
नगर क्षेत्र के 12 स्कूल 62 लाख रुपये
32 गांवों में सड़क-नाली 103.58 करोड़
लोकार्पण परियोजना लागत
लेक व्यू आवास योजना 85.52 करोड़
लोहिया एन्क्लेव प्रथम चरण 140.66 करोड़
लोहिया एन्क्लेव द्वितीय चरण 72.10 करोड़
अवस्थापना निधि के काम 18 करोड़
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 दिसंबर को करीब 933 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण-शिलान्यास समारोह महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।