फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जन चौपाल में आज सीएम योगी करेंगे संवाद, जानेंगे जनता का मिजाज

Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब पांच हजार लोगों के जुटने की उम्मीद, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संवाद करेंगे और जनता का मिजाज जानेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की ली गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी की और जरूरी निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि जन चौपाल में पार्टी के बूथ समिति, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल स्तर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, पार्षद व पूर्व पार्षद, महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें