फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंवले के पेड़ के नीचे बना भोजन, भगवान विष्णु को भोग लगाकर ग्रहण किया प्रसाद

Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अक्षय नवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में सुबह से लगा रहा भक्तों का तांता
विज्ञापन

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
गोरखपुर। आंवले के पेड़ की पूजा और उसके नीचे भोजन बनाने की परंपरा के साथ बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

पर्व पर आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व रहा। लोगों ने पेड़ की जड़ में जल अर्पित कर परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजन किया। कई परिवारों ने वृक्ष के नीचे भोजन तैयार किया। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस धार्मिक परंपरा में परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने और उसकी छांव में भोजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पर्व के चलते मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें