महामहिम ने मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बने ऑडिटोरियम और विश्व स्तरीय पंचकर्म चिकित्सा केंद्र के लोकार्पण और न्यू गर्ल्स हॉस्टल के शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फर्श से अर्श की यात्रा, शून्य से शिखर की यात्रा कैसे होती है, उसकी एक विशिष्ट पहचान हैं महामहिम देश के लिए।
संघर्षों से जिन्होंने अपना रास्ता तैयार किया हो, विपरीत परिस्थितियों और आपदाओं का सामना करते हुए राष्ट्र और लोक कल्याण के लिए कार्य किया। दबे कुचलो के जीवन में जो प्रकाश लाया। सोमवार को बारिश के बावजूद राष्ट्रपति की आईवीआरआई बरेली में पहुंच गई। वहां उन्होंने अपना मार्गदर्शन दिया।
इसके बाद एम्स गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में आशीर्वचन छात्र छात्राओं को दिया। आज आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण में शामिल हुई। इसके पहले सड़क पर छात्रों का अभिवादन किया।
यह पहली बार हुआ है जब कोई राष्ट्रपति बच्चों के बीच जाकर मिला। दिनकर की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा- वसुधा का नेता कौन हुआ? भूखंड-विजेता कौन हुआ?अतुलित यश-क्रेता कौन हुआ?नव-धर्म-प्रणेता कौन हुआ?