फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी, जानिए इनका पूरा शेड्यूल

Sat, 08 Apr 2023 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 सीएम योगी शनिवार को सहजनवां में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही गीडा में पेप्सिकों प्लांट की स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगे। वहां से वह देवरिया जाएंगे जहां 479.77 करोड़ रुपये के 233 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। सीएम शनिवार और रविवार को गोरखपुर समेत देवरिया, महराजगंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वह गोरखपुर मंडल को 4326 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम योगी शनिवार को सहजनवां में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही गीडा में पेप्सिकों प्लांट की स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगे।



वहां से वह देवरिया जाएंगे जहां 479.77 करोड़ रुपये के 233 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह गोरखपुर लौट आएंगे। मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी रविवार को वह खाद कारखाना मैदान में जिले के लोगों को एक हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वहां जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। वहां से वह महराजगंज प्रस्थान कर जाएंगे, जहां 2790.57 करोड़ की 1058 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रविवार को ही मुख्यमंत्री के लखनऊ प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें