फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सावन के दूसरे सोमवार को सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाधिदेव महादेव से की समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना
विज्ञापन

गोरखपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अपराह्न बेला में रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों की ओर से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें