फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Darbar: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने फरियादियों को सुना, बोले- हर किसी को मिलेगा न्याय

Mon, 16 May 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दरबार लगाया। इसमें 800 से ज्यादा फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनीं और कहा कि हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना दिवस, तहसील दिवस और जनता दरबार में आने वाले हर मामले का निपटारा प्राथमिकता पर किया जाए, यह अफसर सुनिश्चित कर लें। एक ही काम के लिए बार-बार दौड़ न लगानी पड़े, इसके इंतजाम भी किए जाने चाहिए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में बच्ची को दुलार करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने रविवार को दूसरे दिन सुबह करीब 7:45 बजे हिंदू सेवाश्रम गए। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके करीब 200 फरियादियों को सुना और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आईं। ज्यादातर मामले पुलिस और राजस्व से जुड़े  रहे। हिंदू सेवाश्रम से निकलने के बाद मुख्यमंत्री यात्री निवास गए, जहां करीब 600 फरियादियों की समस्याओं को सुना। देवरिया पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और डीआईजी जे . रविंद्र गौड़ को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे यात्री निवास में रहे।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
बच्ची को दुलारा
फरियादियों से संवाद कर रहे मुख्यमंत्री की निगाह अपनी मां की गोद में बैठी पांच माह की आरुही पर पड़ गई। आरुही को मुख्यमंत्री ने दुलारा। साथ ही चॉकलेट भी दिया। फरियादियों के साथ आए दूसरे बच्चों को चॉकलेट दिया। आरुही की मां जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पिपराइच से आईं थीं। इस मौके पर कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरण आनंद, डीआइजी जे रविंद्र, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्णा विश्नोई मौजूद रहे।

 

4 of 5
गाय के बछड़ों को गुड़ खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
लाल कक्ष में भी सौ लोगों से मिले
जनता दरबार से लौटे मुख्यमंत्री योगी ने लाल कक्ष में करीब सौ लोगों से मुलाकात की। इनमें कुछ पार्टी कार्यकर्ता थे, तो कुछ बाहर से आए लोग शामिल रहे। बाहर से आए कुछ साधु-संतों से भी मुलाकात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने की गो-सेवा
मुख्यमंत्री रविवार सुबह आवास से नीचे आए तो सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थली पर जाकर आशीर्वाद लिया। मंदिर भ्रमण करते हुए गोशाला गए, जहां करीब 30 मिनट तक गो-सेवा की। गो-सेवकों से संवाद कर गर्मी में गायों की देखभाल की जानकारी ली और जरूरी सलाह भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें