फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Tue, 03 Oct 2023 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी ने मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष संचार अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी रैली को हरी झंडी दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल परिसर से किया। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान मच्छरों के नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सफाई, फागिंग, जलभराव को खत्म करने आदि के उपायों पर जोर दिया जाता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नगर निकाय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पशुपालन और कृषि विभाग भी शामिल हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान और नोडल अध्यापकों का प्रशिक्षण कराया गया है। ब्लॉक स्तरीय अफसरों को अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के लिए भी प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष संचार अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, भाजपा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन






जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने कहा कि बुखार होने पर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद दी जाती है। तीव्र बुखार के रोगियों को ब्लॉक स्तर पर बने ईटीसी और मिनी पीकू पर भर्ती कर समुचित उपचार कराना है। लोगों को प्रेरित करें कि घर में कहीं भी साफ पानी इकट्ठा न होने पाए। जहां भी डेंगू के केस मिले हैं वहां बचाव की गतिविधि अवश्य हो जानी चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें