फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: पहले भी अक्तूबर में झूमकर बरसे हैं बदरा, अभी तीन दिन और बारिश के आसार

Tue, 03 Oct 2023 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जून और जुलाई में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई, लेकिन अगस्त में करीब 484 मिलीमीटर बारिश से कुछ राहत मिली। सितंबर में भी अपेक्षाकृत कम बारिश होने से निराशा हुई। अब पिछले दो वर्षों से अक्तूबर में बारिश की लोगों ने आस लगा रखी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मानसून अक्तूबर में भी मेहरबान रहा है। पिछले दो वर्षों से अक्तूबर में झूमकर बारिश हुई है। वर्ष 2021 व 2022 में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। इस बार भी माह का शुरुआती दो दिन राहत भरा रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का आसार जताया है।
विज्ञापन


जून और जुलाई में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई, लेकिन अगस्त में करीब 484 मिलीमीटर बारिश से कुछ राहत मिली। सितंबर में भी अपेक्षाकृत कम बारिश होने से निराशा हुई। अब पिछले दो वर्षों से अक्तूबर में बारिश की लोगों ने आस लगा रखी है। वर्ष 2021 में 251.2 व 2022 में 239 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले दो वर्षों से झमाझम बारिश से मानसून का ट्रैफ आगे बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

इस बार भी अक्तूबर का शुरुआती दो दिन राहत भरा रहा। रविवार की देर रात तेज हवा के साथ जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सोमवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह बूंदाबांदी हुई लेकिन शाम को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे तक दो मिमी बारिश दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी पांच अक्तूबर तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें