फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सीएम योगी ने देखा सड़कों का हाल, बोले- 10 जनवरी तक पूरा कर लें शहर तक के फोरलेन का काम

Sun, 03 Jan 2021 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोनिवि के अफसरों को निर्देश दिया है कि 10 जनवरी तक मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का काम शहर की सीमा तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने खिचड़ी मेला क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने के साथ ही जल्द सभी तैयारियां पूरी कर लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि व्यापार मंडल के सहयोग से अपील की जाए कि श्रद्धालु चढ़ाने के लिए खिचड़ी जूट के झोले या कागज के पैकेट में ही लाएं।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों से मंदिर लौटने के बाद खिचड़ी मेला, गोरखपुर महोत्सव और सड़कों के निर्माण कार्यों के संबंध में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा। डीएम से कहा कि ठंड को देखते हुए मेला परिसर में जगह-जगह अलाव और कंबल की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं को राशन और हेल्थ कैंप की सुविधा सुनिश्चित की जाए। कैंपियरगंज से गोरखनाथ मंदिर लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया के निर्माण कार्य को भी देखा।

उन्होंने कहा कि शहर में सभी स्ट्रीट लाइट जलनी चाहिए। पोल पर एलईडी लाइट लगाई जाए। उन्होंने पुलिस के अफसरों से कहा कि मेले तक मंदिर की ओर आने वाली सड़कों पर रूट डायवर्जन कर ट्रैफिक लोड कम किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। उन्होंने मेले में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। बैठक में कमिश्नर जयंत नार्लिक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह आदि अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां जांची
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां जांची और स्मृति चिह्न को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कलाकारों की सूची भी देखी। यह भी निर्देश दिए कि शहर के सभी प्रवेश द्वार की साफ-सफाई और सुंदरीकरण का खास ख्याल रखा जाए। किसी भी शहर का एंट्री प्वाइंट उस शहर की पहचान होती है। बता दें कि इस बार गोरखपुर महोत्सव सिर्फ दो दिन का होगा। महोत्सव 12 और 13 जनवरी को आयोजित होगा। आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें