फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के निमार्ण कार्य का किया निरीक्षण, बोले- गुणवत्ता से समझौता न हो

Wed, 16 Jun 2021 07:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • हर सप्ताह कार्यों निरीक्षण करने व एक-एक कर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश
  • कहा-इसी सत्र में शुरू हो जाए महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई

 
विज्ञापन
महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय व स्टेडियम का निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय व स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा, ताकि इस शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर अचानक गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद रसूलपुर चकिया, जंगल कौड़िया में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय व स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के सभी कमरों और छात्रावास का जायजा लिया।

यहां पर 90 की क्षमता का बालक और 60 की क्षमता का बालिका छात्रावास बनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि छात्रावास में हर प्रकार की जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वे हर सप्ताह कार्यों का निरीक्षण करें और एक-एक कर सभी कार्यों को फाइनल करते रहें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि इस सत्र से महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा का नया मंच मिल सके। करीब 30.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय महाविद्यालय का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि 80 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है। वहीं, मुख्य भवन का कार्य 93 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बालक व बालिका छात्रावास का निर्माण भी क्रमश: 95 व 93 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वहीं, 10.16 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) की लागत से बन रहे महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्टेडियम का निर्माण भी 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। स्टेडियम में 250 लोगों की क्षमता का पवेलियन भी बन रहा है। स्टेडियम में मिट्टी समतलीकरण का काम 95 फीसद हो चुका है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें