फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने आईटीएमएस का किया उद्घाटन: नियम तोड़ने वालों को पहले चेतावनी, फिर चालान

Thu, 30 Dec 2021 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया। प्रथम चरण में शहर के नौ चौराहों पर सिस्टम ने काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
नगर निगम स्थित आईटीएमएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पहले चेतावनी दी जाएगी। फिर उनका चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 50.25 करोड़ रुपये की लागत के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का उद्घाटन बुधवार को किया है। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

विज्ञापन


प्रथम चरण में योजना के तहत शहर के नौ चौराहों पर सिस्टम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही 11 और चौराहे भी सिस्टम की जद में आ जाएंगे। यह सिस्टम स्वत: संचालित होगा। चौराहों पर पुलिसकर्मी नहीं भी होंगे तो भी रेड लाइट करने और हेलमेट जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आईटीएमएस के कैमरे आसानी से पकड़ लेंगे।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को दी जाएगी जानकारी

आईटीएमएस के प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के बाद आईटीएमएस की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल चालान तो जारी नहीं किया जाएगा, लेकिन सभी ट्रैफिक उल्लंघन के फुटेज सर्वर में सुरक्षित करने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल शुरुआती चरण में लोगों को सिस्टम के बारे में जानकारी दी जाएगी। चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट करके ट्रैफिक संबंधी जानकारियां दी जाएंगी। अगर कोई गाड़ी चौराहे पर खड़ी है और यातायात में बाधक बन रही है तो पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए अनाउंसमेंट करके उसे हटने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें