फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का बड़ा एलान: कोरोना से पति खोने वाली महिलाओं को काम देगी सरकार, शिविर लगाकर दी जाएगा पेंशन

Wed, 14 Jul 2021 09:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में 80.25 करोड़ की 123 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले मुख्यमंत्री- जीवन के साथ जीविका को बचाए रखने का चल रहा अभियान ही जिंदगी है।

 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में जहां पूरे देश में सभी तरह की गतिविधियां ठप पड़ गई थीं, गोरखपुर समेत पूरे यूपी में इस बीमारी से बचाव के बीच ही विकास कार्य भी जारी रखे गए। जीवन के साथ जीविका भी जरूरी है और प्रदेश सरकार ने इसी मंत्र के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि अभी लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। कोरोना कमजोर हुआ है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं और दो गज दूरी का मंत्र न भूलें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित 80.25 करोड़ की 123 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बटन दबाकर इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें 40.72 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और 39.54 करोड़ की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना का टीका लगवाएं साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन, हेल्थ वर्कर, कोरोना वारियर्स और हर जन प्रतिनिधि का अपने स्तर पर किए गए प्रयास से ही कोरोना पर नियंत्रण संभव हो सका है। प्रधानमंत्री के दिए गए मंत्र ट्रेस, टेस्ट एवं ट्रीट को अपना कर देश के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने शानदार उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने निगरानी समितियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान एवं पार्षद की अध्यक्षता में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मियों, राजस्व कर्मियों ने बेहतरीन काम किया। जब भयभीत होकर लोग खुद को बचाने में जुटे थे, इन निगरानी समितियों के सदस्यों ने अपने जान की परवाह छोड़ दूसरों का जीवन बचाने का काम किया।  

 

विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार तैयार है। मेडिसिन किट चार चरणों में 25 जून से गांव-गांव बच्चों के लिए अभी से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों की उम्र 12 वर्ष तक है, उन्हें विशेष शिविर में टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है।

कोरोना से निराश्रित महिलाओं को योग्यता के मुताबिक काम देगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के कारण निराश्रित महिलाओं के लिए सरकार योजना बना रही है। शिविर लगा कर ऐसी महिलाओं की पेंशन के फार्म भरवा कर पेंशन दी जाएगी। इन महिलाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक काम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उनके विधिक अभिभावकों के खाते में जल्द ही चार-चार हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। उन्हें यह सहायता हर माह मिलेगी। इन बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य से लेकर उनके रहने तक की व्यवस्था सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि समाज का जागरूक नागरिक होने की वजह से हम सभी की जिम्मेदारी है कि जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति सहानुभूति दिखाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पटरी व्यावसाइयों की मदद की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें