फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सीएम योगी: भगवान नृसिंह की पूजा कर मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक, महादेव से की लोकमंगल की कामना

Fri, 18 Mar 2022 12:08 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पांडेयहाता के होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक अनुष्ठान में लीन हो गए।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के पावन अवसर पर गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम गोरक्षानाथ मठ स्थित अपने आवास के शक्ति मंदिर में भगवान नृसिंह की पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रदेश में भाजपा की जीत का संकल्प पूरा होने के बाद लोकमंगल की कामना के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।

विज्ञापन


पांडेयहाता के होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक अनुष्ठान में लीन हो गए। शक्तिपीठ में एक घंटे तक चले अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। 

उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया। रुद्राभिषेक की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया। आखिरी में शुरू हुआ रुद्राभिषेक, जब वेदमंत्रों की उच्चारण से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें