फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, पीड़ितों के तुरंत सहयोग के निर्देश

Wed, 04 Oct 2023 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से सबकी बात सुनते हुए आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाएं। यह भी पता लगाएं कि यदि पीड़ितों को प्रशासन से मदद नहीं मिली तो ऐसा क्यों और किन कारणों से ऐसा हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए। किसी स्तर पर जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से सबकी बात सुनते हुए आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।
विज्ञापन


जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। बच्चों से आत्मीयतापूर्वक बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें