फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा, गोरखनाथ मंदिर में गायों को खिलाया गुड़

Tue, 16 Apr 2024 03:41 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
गाय को गुड़ खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।

विज्ञापन


सोमवार को बिहार में चुनाव प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। मंगलवार पूर्वाह्न पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व उन्होंने सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका।

Trending Videos
विज्ञापन

गायों को दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम मंदिर की योगी गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा।

सीएम योगी की आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए।

मुख्यमंत्री ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें