फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आर्थिक सलाहकार ने किया डीडीयू का निरीक्षण, बोले- यहां तैयार होगा पूर्वांचल के विकास का रोडमैप

Mon, 30 Nov 2020 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय कैंपस निरीक्षण करते डॉ. केवी राजू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू सोमवार को गोरखपुर पहुंचकर पूर्वांचल के विकास को लेकर चर्चा की। वह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के साथ मिलकर पूर्वांचल के सतत विकास पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वेबिनार-सह-सेमिनार की विस्तृत समीक्षा भी की।

विज्ञापन


डॉ. राजू और प्रो राजेश सिंह ने  सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर के आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारिया देखी। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। उसके बाद दोनों ने वेबिनार के नोडल अधिकारी प्रो अजय सिंह, प्रो अजेय गुप्ता और सभी सेक्टरों के समन्वयकों के साथ उनकी तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा की। तैयारी को लेकर डॉ राजू और कुलपति दोनों संतुष्ट दिखे।

तीन दिवसीय वेबिनार का आयोजन 10 दिसंबर से होना  है। पूर्वांचल का सतत विकास: मुद्दे, रणनीति एवं भावी दिशा विषय पर होने वाले वेबिनार-सह-सेमिनार का उद्घाटन 10 दिसंबर को शाम चार बजे विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में होगा। पूर्वांचल विकास के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


वेबिनार प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग और गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव नियोजन के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव भाग लेंगे और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को लेकर अपनी राय देंगे। ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाले वेबिनार का उद्देश्य विकसित पूर्वांचल के भविष्य के रोड मैप का ब्लू प्रिंट तैयार करना है।

 

विज्ञापन

पांच सेक्टर में होगा वेबिनार का आयोजन

वेबिनार का आयोजन पांच सेक्टर में किया जा रहा है। इनमें प्राथमिक, विनिर्माण, सेवा, सामाजिक व जल सेक्टर को शामिल किया गया है। हर सेक्टर में नौ सत्र यानी कुल 45 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ और शिक्षाविद् भाग लेंगे। बैंकिंग और औद्योगिक विकास में एक विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

सेक्टरवार वेबिनार का स्थल
  • प्राथमिक सेक्टर-दीक्षा भवन
  • विनिर्माण सेक्टर-संवाद भवन
  • सेवा सेक्टर- रसायनशास्त्र विभाग
  • सामाजिक सेक्टर- बायोटेक्नालाॅजी विभाग
  • जल सेक्टर-जंतु विज्ञान विभाग

सफल आयोजन के लिए  14 समितियां बनाई गई
राष्ट्रीय वेबिनार-सह-सेमिनार की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने 14 समितियों का गठन किया है। यह समितियां हैं- स्वागत समिति, निमंत्रण समिति, मंच सज्जा समिति, जनपान व भोजन समिति, प्रिंटिंग मैटेरियल समिति, अनुशासन समिति, फोल्डर समिति, आतिथ्य व आवास प्रबंधन समिति, परिवहन समिति, गाड आफ आनर समिति, वित्त समिति, मंच संचालन समिति और तकनीकी नियंत्रण व लेक्चर थिएटर प्रबंधन समिति। हर समिति में संयोजक के अलावा तीन से लेकर पांच सदस्य हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें