बृजमनगंज थाना क्षेत्र के इनायतनगर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। जिस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाइक चालक हेलमेट पहना था।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र बृजमनगंज के फरेंदा रोड पर इनायतनगर चौराहे के पास रविवार की रात अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। बाइक पर सवार दिवाकर (22) निवासी महुलानी , अमित (20) निवासी मुडिला एवं राजेश (24) निवासी कोल्हुई घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया।
सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है तीनो युवक एक शादी समारोह में शामिल होने रखुवाखोर महावन खोर जा रहे थे। थानाध्यक्ष सजंय दूवे का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।