फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर समापन समारोह में बोले CM, दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं, बस निखारने की जरूरत

Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य में एक आत्मा का वास होता है। यह आत्मा, परमात्मा की ही एक कृति होती है इसलिए हम सबको उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक दृष्टांत है जिसमें दिव्यांगजन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 
विज्ञापन
दिव्यांगजन को कृत्रिम उपकरण का वितरण अत्यंत सराहनीय कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं छिपी होती हैं। बस जरूरत होती है एक योजक की जो उनकी प्रतिभा को निखार सके। किसी कारणवश दिव्यांगता को प्राप्त दिव्यांगजन में ईश्वर द्वारा अनेक गुण प्रदान किये जाते है। यदि इन दिव्यांगजन को समाज का संबल प्राप्त हो जाए तो वह समाज के लिए उपयोगी हो जाते हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार शाम मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर द्वारा दिव्यांगजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कृत्रिम उपकरण वितरण का कार्य अत्यंत सराहनीय है। यह कार्य ईश्वर के प्रति सर्वश्रेष्ठ सेवा है तथा पितृपक्ष में अपने पूर्वजों को दी गयी सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि है। 

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य में एक आत्मा का वास होता है। यह आत्मा, परमात्मा की ही एक कृति होती है इसलिए हम सबको उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक दृष्टांत है जिसमें दिव्यांगजन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्राचीन काल महर्षि अष्टावक्र तथा मध्य काल में कवि सूरदास दिव्यांगजन के विशिष्ट उदाहरण रहे हैं। महाकवि सूरदास जी द्वारा भगवान कृष्ण जी की बचपन की लीलाओं का जितना बेहतरीन वर्णन किया गया है उतना कोई आंख वाला व्यक्ति भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया गया कार्य दिव्यांगजन के लिए एक योजक के रूप में सामने आया है। यह कार्य मंच का उनके पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का भाव भी है। आज यहां दिव्यांगजनों को कैलिपर्स, व्हीलचेयर ट्राई साइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया गया है। मारवाड़ी मंच द्वारा यह कार्य समाज के प्रति उनके कर्तव्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के अन्य लोग एवं संस्थाएं भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करें तो हम समाज के वंचित वर्ग के लिए एक संबल का कार्य करेगे। इस समाजिक संबल से राष्ट्रीयता एकता का भाव विकसित होगा और यह भाव हमें एक विकसित भारत के निर्माण की ओर ले जायेगा। 

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के मयंक अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें