फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami: जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने की गौसेवा, प्यार दुलार कर खिलाया गुड़

Fri, 19 Aug 2022 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह 11.15 बजे बलिया से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी का गौ-प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह चाहें लखनऊ में रहें या गोरखपुर हर जगह वह गौ-प्रेम को ही पहली प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गोशाला में आधे घंटे से ज्यादा वक्त गुजारा।  सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में गायों की सेवा करते हैं, हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने गायों को प्यार दुलार करने के बाद गुड़ और रोटी खिलाई।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दिनचर्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गोरखनाथ जी के दर्शन कर पूजन किया। उसके बाद अखंड ज्योति के दर्शन कर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका, उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। गोशाला में काम काज देखने वाले सेवादारों को जरूरी हिदायत दी।



सीएम योगी सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। सुबह 11.15 बजे बलिया से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें