फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जीत की दी बधाई: बोले, 'शहर की तरह गांवों को भी स्मार्ट बनाने की जरूरत'

Fri, 28 May 2021 09:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से ऑनलाइन किया संवाद, जीत की दी बधाई
  • बोले, कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम, लेकिन लापरवाही न होने दें
विज्ञापन
प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ऑनलाइन संवाद करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शाम चार बजे से प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ऑनलाइन संवाद किया और उनको जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की तरह गांवों को भी स्मार्ट बनाने की जरूरत है। गोरखपुर जिले से करीब 1250 ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन जुड़कर मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। इससे उत्साहित ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांव को स्मार्ट बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम चार बजे से आयोजित वेबिनार में ग्राम प्रधान अपने घरों से ही जुड़े थे। मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर एनआईसी भवन से वेबिनार में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समितियों की अध्यक्षता ग्राम प्रधानों को करनी है, इसलिए अपनी सक्रियता बनाए रखें। शपथ लेने के पहले से ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुट जाने के लिए उन्होंने प्रधानों की तारीफ भी की। कहा कि अब कोरोना संक्रमण संबंधी मामले कम आ रहे हैं लेकिन लापरवाह होने की जरूरत नहीं है। प्रधान निगरानी समितियों के माध्यम से जागरूकता फैलाएं। स्वयं मास्क लगाएं और गांव के लोगों को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) होना चाहिए, जिससे समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाए और जानकारी दी जा सके। गांवों में पंचायत भवनों का रख-रखाव ठीक हो। यहां लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था हो। बैंक सखी को बैठने के लिए भी स्थान मुहैया कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी गांव के प्रधानों को पूरे उत्साह के साथ गांव के विकास में जुट जाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए ग्राम प्रधानों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें