फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में मनाई होली, बोले- पर्व को संक्रमण का कारण न बनने दें

Mon, 29 Mar 2021 02:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए और इसके साथ ही प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना से सतर्क रहने की भी अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास के पर्व को कोरोना संक्रमण का कारण न बनने दें। उत्साह व उमंग में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई कमजोर पड़े।

वहीं गुरु गोरक्षनाथ को होलिकादहन की भस्म अर्पित करने के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी को इससे तिलक लगाया। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


होली के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्साह व उमंग का यह पर्व प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, समृद्धि व मंगल का कारक बने। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समता बढ़ाने और आपसी भेदभाव भुलाने का भी पर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें