फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बस: मुख्यमंत्री योगी 19 दिसंबर को दिखा सकते हैं हरी झंडी, 15 बसें पहुंचीं गोरखपुर

Wed, 15 Dec 2021 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि 19 दिसंबर से शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 दिसंबर को शहर के लिए आई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। 15 बसें गोरखपुर पहुंच चुकी हैं। 10 और बसें जल्दी ही आ जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की संस्तुति दी है। नगर निगम परिसर से गोरखनाथ मंदिर तक ई-बसों का सफल ट्रायल रन किया जा चुका है। इस बीच नगर निगम प्रशासन ने बसों के अंदर डस्टबिन रखने का निर्णय लिया है।

वहीं, बसों को संचालित करने वाली कंपनी पीएमआई ने बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि 19 दिसंबर से शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

17 को तय होगी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की कंपनी

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की कंपनी 17 दिसंबर को तय हो जाएगी। इसे शासन स्तर से फाइनल किया जाना है। टेंडर जारी हो चुका है। 17 दिसंबर को टेंडर खुलने के बाद कंपनी फाइनल हो जाएगी। सीएंडडीएस के अवर अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि पहले 13 दिसंबर को टेंडर खुलना था, लेकिन इसे 17 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें