फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी कर सकते हैं खोराबार आवासीय व मेडिसिटी योजना का शिलान्यास, अप्रैल से होगी बुकिंग शुरू

Mon, 20 Mar 2023 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जीडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि यह कार्यक्रम योजना स्थल पर ही आयोजित कराया जाएगा। इसी कार्यक्रम में मिवान तकनीक से मानबेला में बनने वाले रोहिणी एन्क्लेव की लांचिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना का शुभारंभ जल्द होने वाला है। नवरात्र में 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना का शिलान्यास कर सकते हैं। अप्रैल से जीडीए इस योजना के तहत भूखंड एवं फ्लैटों की बुकिंग शुरू कर देगा। मूल्य की घोषणा पंजीकरण के समय ही की जाएगी। इसके साथ ही रोहिणी एन्क्लेव में भी बुकिंग शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


जीडीए देवरिया बाईपास रोड एवं देवरिया रोड के बीच 175 एकड़ में यह योजना विकसित कर रहा है। इसमें से 100 एकड़ में आवासीय तथा 75 एकड़ में मेडिसिटी का विकास किया जाएगा। ढांचागत विकास पर आने वाला खर्च निजी फर्म द्वारा वहन किया जाएगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से गैलेंट लाइफ स्पेस को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर मंडल के 205 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, हड़ताल करने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन


मिवान तकनीक से ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, सुपर एलआईजी एवं एमआईजी फ्लैट बनाए जाएंगे। इसकी कीमत किफायती रखी जाएगी। इन आवासों के निर्माण करने के लिए भी जल्द ही फर्मों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जीडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि यह कार्यक्रम योजना स्थल पर ही आयोजित कराया जाएगा। इसी कार्यक्रम में मिवान तकनीक से मानबेला में बनने वाले रोहिणी एन्क्लेव की लांचिंग भी की जाएगी। टू बीएचके के इस फ्लैट का कारपेट एरिया करीब 650 वर्ग फीट होगा।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें