इस दौरान उनके काफिले में केवल पांच ही गाड़ियां दिखीं। सांसद रवि किशन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘’नो व्हीकल डे’’ और ‘पूल कार’ अभियान का पूरा समर्थन किया और आम जनता से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।
रवि किशन ने वीडियो में बताया कि वह कुशीनगर के सांसद विजय दुबे के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों का असर अब दिखने लगा है और गोरखपुर का आसमान पहले से कहीं अधिक साफ नजर आ रहा है।
रवि किशन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना काल में पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर एकजुट होकर साथ दिया था, उसी तरह पर्यावरण बचाने और देशहित के लिए ‘नो व्हीकल डे’ और इलेक्ट्रिक वाहन अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।