सीएम योगी ने कहा कि 2005 में गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। तब ब्लड सेपरेटर की व्यवस्था नहीं थी। अब ब्लड सेपरेटर होने से जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स, प्लाज्मा आदि अलग-अलग कर रोगियों को उपलब्ध हो रहा है। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।
इसे भी पढ़ें: सुविधा शुल्क प्रकरण: गोरखपुर में बैंक का कनेक्शन काटे जाने पर तीन अफसर निलंबित, एसई को चेतावनी
पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बन रहा भारत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। आज रक्तदान का कार्यक्रम इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन जनता और जन कल्याण को समर्पित है। उनके नेतृत्व में नया भारत दुनिया की महाशक्ति बन रहा है। जी-20 की अगुवाई के साथ दुनिया भारत का सामर्थ्य देख रही है। भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक मंचों पर तेजी से बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से की मुलाकात, प्रदर्शनी को देखकर की सराहना
रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्तदान कर रहे युवाओं से बात की, उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचाई। इस दौरान गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।