फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इलेक्ट्रिक बस में सवार हुए सीएम योगी, पूजा प्रजापति ने संभाली स्टीयरिंग

Wed, 29 Dec 2021 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी इस बस से शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहे होते हुए मोहद्दीपुर तक गए। उनके साथ गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन, पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह, गोरखपुर नगर निगम के उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा भी थे।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस में सवार सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस की सवारी की। खास बात ये है कि इस बस को चलाने वाली गोरखपुर की पहली महिला बस ड्राइवर पूजा प्रजापति रहीं। इसके पहले सीएम ने नगर निगम के पास शास्त्री चौक से 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम को करीब पांच किलोमीटर तक बस का सफर किया।

विज्ञापन


सीएम योगी इस बस से शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहे होते हुए मोहद्दीपुर तक गए। उनके साथ गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन, पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह, गोरखपुर नगर निगम के उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा भी थे।

सीएम ने मंच से की पूजा की तारीफ

इसके पहले सीएम योगी ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर की 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने नगर निगम के नवनिर्मित सदन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मंच से सीएम योगी ने पूजा की तारीफ की और कहा कि आज गोरखपुर को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। इसमें पहली बस गोरखपुर की बेटी पूजा ने चलाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें