फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर दौरा: गोरक्षनगरी में राष्ट्रपति की होगी भव्य अगवानी, सीएम योगी ने डाला डेरा

Fri, 27 Aug 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

लखनऊ से सीधे आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री, तैयारियों का किया निरीक्षण, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह की तैयारियां भी जांची, दिए जरूरी दिशा निर्देश।
विज्ञापन
सीएम योगी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरक्षनगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भव्य अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले शुक्रवार को ही गोरखपुर पहुंच गए। मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे लखनऊ से सीधे भहटह ब्लॉक के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पहुंचे और एक-एक तैयारियों को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी वाले दोनों समारोहों में किसी आमजन को भी कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यह समारोह यादगार और उपलब्धियों से पूर्ण हो, इसलिए इसे भव्य बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शनिवार को इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को समारोह स्थल पर पहुंचकर सीएम योगी ने मंच, दर्शक दीर्घा, हेलीपैड, स्विस कॉटेज आदि की व्यवस्था देखी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर व्यवस्था के हर पहलू की जानकारी ली और कार्यक्रम की सुव्यवस्था और भव्यता के लिए जरूरी निर्देश दिए।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री 24 व 5 अगस्त को भी यहां आकर तैयारियों का निरीक्षण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक महेंद्रपाल सिंह, संगीता यादव, डीएम विजय किरन आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल को देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम सोनबरसा मानीराम पहुंचे। राष्ट्रपति के हाथों शनिवार को इस विश्वविद्यालय का लोकार्पण होना है। मुख्यमंत्री ने गहन निरीक्षण कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों की पड़ताल की।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ जनता की सहूलियत का भी पूरा ख्याल रखा जाए। राष्ट्रपति इसी विश्वविद्यालय में दोपहर का भोजन भी करेंगे। इसे लेकर भी मुख्यमंत्री ने व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

 

विज्ञापन

...और मुख्यमंत्री ने पूछा- विश्वविद्यालय बन रहा है, पढ़ने आओगे ना

आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल का जायजा लेकर मुख्यमंत्री योगी जब हेलीपैड की तरफ बढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर वहां मौजूद बच्चों व युवाओं के समूह पर पड़ गई। चिर परिचित मुस्कुराहट के साथ मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए वहीं ठहर गए। सबका हालचाल पूछने के साथ उन्होंने कुछ बच्चों से पूछा, किस गांव में रहते हो। फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए युवाओं से कहा कि यहां विश्वविद्यालय बन रहा है, पढ़ने आओगे ना! सबने हां कहा और सीएम के अभिवादन में जोरदार तालियां बजाईं।

इसी बीच मुख्यमंत्री थोड़ी ठिठोली के मूड में आ गए। पास में खड़े सांसद व अभिनेता रविकिशन की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने बच्चों व युवाओं से पूछा कि इन्हें पहचानते हो। जवाब मिला, सांसद जी हैं। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये फिल्मस्टार भी हैं, इनके साथ फिल्मों में काम करोगे। यह सुन आसपास खड़ा हर कोई हंस पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें