फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी गोरखपुर को देंगे विकास का तोहफा, बिजली निगम की 239 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Fri, 06 Nov 2020 09:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(file) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (7 नवंबर) की देरशाम बिजली निगम की 239 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वर्चुअल शिलान्यास समारोह का प्रसार शहर के 28 स्थानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें सांसद, विधायक, पार्षद, स्थानीय नेताओं के साथ ही क्षेत्रीय जनता की सहभागिता होगी। शिलान्यास के जो भी पत्थर लगेंगे, उसपर क्षेत्र के प्रमुख लोगों के नाम भी होंगे। इससे पहले सड़क, नालियों के शिलान्यास समारोह को यादगार बनाया गया था। विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा), भाजपा नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। बाद में प्रशासनिक, बिजली निगम के अफसरों को तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

28 स्थानों पर प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे

शिलान्यास समारोह के सिलसिले में गुरुवार शाम मेयर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में नगर निगम परिसर में बैठक भी हुई। तय हुआ कि वर्चुअल शिलान्यास समारोह का सजीव प्रसारण होगा। 28 स्थानों पर प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हियुवा के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल, महानगर प्रभारी राम भुआल कुशवाहा, महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा, महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू, सहसंयोजक पवन त्रिपाठी, महामंत्री आशीष गुप्ता,  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह और बिजली निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

इन योजनाओं का शिलान्यास
  • जर्जर एवं क्षतिग्रस्त तारों को हटा कर एलटीएवी केबिल डालने का काम-60 किमी (4.80 करोड़)
  • क्षतिग्रस्त एंव जर्जर तारों को हटाकर नए तार डालने का काम 100 किमी (1.20 करोड़)
  • क्षतिग्रस्त स्टील बिजली के पोल के स्थान पर स्टील के 1000 पोल लगाने का काम (1.50 करोड़)  

ट्रांसमिशन का प्रस्तावित काम
  • जीआईएस विद्युत उपकेंद्र खोराबार का निर्माण कार्य (101.02 करोड़)
  • दिव्यनगर उपकेंद्र का निर्माण व संबंधित विद्युत लाइनों का निर्माण कार्य (6.48 करोड़)
  • बिछिया उपकेंद्र का निर्माण व संबंधित लाइनों का निर्माण कार्य ( 9.44 करोड़)
  • गोरखपुर शहरी क्षेत्र में बांस बल्ली को हटाकर सीमेंट के पोल लगाने की योजनाओं के साथ लो वोल्टेज की समस्याओं को दूर करने के लिए योजना (10.94 करोड़)
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के अन्य काम

  • 132 केवी खजनी उपकेंद्र का प्रस्तावित काम (56.21 करोड़)
  • मोहद्दीपुर प्रथम 132 केवी विद्युत उपकेंद्र  (2.65 करोड़)
  • 132 केवी गीड़ा की क्षमतावृद्धि (4.56 करोड़)
  • 132 केवी मोतीराम अड्डा की क्षमतावृद्धि (1.75 करोड़)

इन परियोजनाओं का लोकार्पण
  • पादरी बाजार उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि (25.98 लाख)
  • खोराबार उपकेंद्र में नए 5 एमवी ट्रांसफार्मर की स्थापना (77.68 लाख)
  • रानीबाग उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि:  (27.02 लाख)
  • शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नए ट्रांसफार्मरों को लगाने का काम  (3.89. करोड़)
  • शहर में अलग अलग स्थानों पर पुराने और जर्जर तारों को बदलकर एबी केबल किए जाने का काम (3.10 करोड़)
  • कुछ अन्य इलाकों में जर्जर तारों को बदलकर एबी केबिल करने का काम (4 करोड़)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें