इसकी वजह से थोड़ी देरी हो रही है। कहा कि फिर भी एम्स कोविड -19 से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी डॉक्टरों, स्टाफ नर्स सहित अन्य टीम कोविड मरीजों का पूरा ख्याल रखेगी।
एम्स में निरीक्षण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे अस्पताल में बन रहे कोविड लेवल- टू के बेडों का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
इस बीच उन्होंने रोबोटिक ट्रॉली का उद्घाटन किया। इस ट्रॉली का उपयोग मरीजों को दूर से ही दवा एवं भोजन देने के लिए किया जाएगा। इससे काफी हद तक पीपीई किट की बचत होगी। साथ ही दूर से ही ट्रॉली के जरिए मरीजों का बुखार भी नापा जाएगा।
रोबोटिक ट्रॉली यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में बनाया गया है। सीएमओ ने बताया कि लेवल-टू के 25 बेड प्रशासन के सहयोग से बना है। इसमें नौ बेड पर वेंटिलेटर की व्यवस्था है। पांच बेड मैकेनिकल वेंटिलेंटर चार बेड नॉन-इनवेसिव वेंटिलेंटर है। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने का सिलसिला दो दिनों में शुरू कर दिया जाएगा।