फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने गोरखपुर के दो नवनियुक्त शिक्षकों से की बातचीत, कहा- अब धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे न?

Sat, 17 Oct 2020 01:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी ने नवनियुक्त शिक्षकों से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 31227 नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर जिले की दो महिला शिक्षकों से बातचीत की। सीएम ने पूछा कि अब आप लोगों को नियुक्ति पत्र मिल गया है तो आप लोग अब धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे न? शिक्षकों ने मुस्कुराते हुए कहा कि नहीं। सीएम ने उन्हें देश के निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षिका आभा चतुर्वेदी से बातचीत में पूछा कि आप कितने वर्षों से शिक्षामित्र के रूप में काम कर रही हैं? इस पर आभा ने जवाब दिया कि 16 वर्षों से सर। सीएम ने (मुस्कुराते हुए) कहा कि अब तो आप लोग धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे न? आपने 16 वर्षों तक कठिन परिश्रम किया और आज से उपलब्धि हासिल की है। आगे भी मेहनत को जारी रखें और देश के निर्माण में यथा संभव योगदान दें। सीएम ने कहा कि कोर्ट ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति प्रक्रिया को खारिज कर दिया था। हमारी सरकार ने उन्हें शिक्षक के रूप में समायोजित होने का अवसर प्रदान किया।

सीएम ने शिक्षिका बबीता मौर्या से बीटीसी उत्तीर्ण करने का वर्ष पूछा और कहा कि आपको नियुक्ति पत्र मिल रहा है। अब जब आपको विद्यालय मिलेगा तो वहां जाकर पढ़ाने में आपको परेशानी तो नहीं होगी? आप पढ़ाने जाएंगी? इस सवाल पर बबीता ने हां में सिर हिलाया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से करें। प्रदेश के एक करोड़ 80 लाख बच्चों को सेवा देने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। प्रदेश सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम ने कहा कि सभी विद्यालयों में मानक एवं योग्यता के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती की जाए। विकास को मुख्य धारा से जोड़ना हमारा दायित्व है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें