फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की 100 ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी मॉडल, बनेंगी नजीर

Mon, 21 Dec 2020 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले की 100 ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन गांवों में सड़क, नाली, पीने के पानी से लेकर स्ट्रीट लाइट और खेल के मैदान समेत स्कूलों को स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि ये गांव इस तरह विकसित किए जाएं कि दूसरी पंचायतों के लिए नजीर साबित हों। इनसे प्रेरित होकर प्रधान अपनी पंचायतों में भी सभी सुविधाएं मुहैया कराएं, ताकि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को गोरखनाथ मंदिर में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह समेत सभी आला अफसरों के साथ बैठक कर जिले के विकास पर चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन पंचायतों का मॉडल गांव बनाने में परफार्मेंस ग्रांट और कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल किया जाए। जिन पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट मिली है वहां उस फंड से विकास कार्य कराए जाएं। बाकी में सीएसआर फंड की मदद ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल गांव बनाने के लिए ये काम होंगे

बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पूर्व में परफार्मेंस ग्रांट पाने वाली ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए डीपीआर बनाई गई है। जिले में 37 ग्राम पंचायतों को परफार्मेंस ग्रांट मिली है, जिनमें से 30 ग्राम पंचायतों की डीपीआर को शासन स्तर पर मंजूरी मिल गई है। इन पंचायतों के लिए 30.82 करोड़ रुपये के कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। ग्राम पंचायतों में आरओ प्लांट, स्ट्रीट लाइट, ओपेन जिम, खेल मैदान, स्मार्ट क्लास समेत तमाम कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं।
 
गांव में तालाब, जल निकासी, सड़कों के निर्माण के साथ ओपेन जिम, वाचनालय, खेल मैदान के निर्माण, जल संरक्षण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग, नालियों का निर्माण, आरओ वॉटर प्लांट का निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवन, बरात घर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें