फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने के लिए गो आधारित अर्थव्यवस्था से जोड़ें

Mon, 21 Dec 2020 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सीएम ने अधिकारियों से कहा-किसानों को जैविक खाद, बायोगैस और कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दें
  • मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले और गोरखपुर महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गो आधारित अर्थव्यवस्था से किसानों को जोड़ा जाएगा तो न केवल निराश्रित गोवंश की समस्या खत्म होगी, बल्कि इस व्यवस्था से जुड़कर किसान आय भी बढ़ा पाएंगे। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत किसानों को मुख्यमंत्री निराश्रित-बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना से जोड़ें। साथ ही किसानों को जैविक खाद, बायोगैस और कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दें। गो उत्पादों एवं गो आधारित जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करें। इस कार्य में कृषि एवं पशुपालन विभाग के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र भी सहभागी बनें।
विज्ञापन


रविवार को अयोध्या में किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 4.45 बजे गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेकने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में बैठक की। खिचड़ी मेले एवं गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि मकर संक्रांति मेले की सभी तैयारी समय से पूरी करने के साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं व्यवस्था उपलब्ध कराएं। रैन बसेरों में अच्छी व्यवस्था रखने के साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराने को भी कहा।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बात की पुख्ता व्यवस्था करें कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। उन्हें रैन बसेरों तक पहुंचाने का इंतजाम करें। बैठक में कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, एसएसपी जोगेंद्र कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 
खिचड़ी मेले को प्लास्टिक मुक्त रखें
मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से खिचड़ी मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के साथ विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन एवं पीए सिस्टम लगाकर प्रचार प्रसार कराने को कहा। साथ ही अवैध होर्डिंग हटाने, पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ पार्किंग स्थलों को बढ़ाने का निर्देश भी दिया। पटरी व्यवसायियों के पुनर्वास की जानकारी लेते हुए सीएम ने घंटाघर, पांडेय हाता आदि क्षेत्रों के पटरी व्यवसायियों को भी बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गौरव दिलाने वाली विभूतियों को गोरखपुर रत्न अवार्ड से सम्मानित करें: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को गोरखपुर महोत्सव के दौरान ‘गोरखपुर रत्न अवार्ड’ से सम्मानित करें। इसके लिए पहले से तैयारियां कर लें, ताकि सम्मान समारोह में शामिल होने में उन्हें कोई असुविधा न हो। ऐसा करने से न केवल लोगों का शहर से जुड़ाव बढ़ेगा, बल्कि शहर के लोगों को अपने बीच में एक नायक एवं प्रेरक व्यक्तित्व भी मिलेगा।

पिछले साल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर गौरव सम्मान के लिए तीन विभूतियों को चुना था, लेकिन जिला प्रशासन इन अतिथियों को समय से निमंत्रण देने में चूक गया था। ऐसे में सम्मान समारोह नहीं हो सका था। पिछली बार जिन तीन विभूतियों को चुना गया था, उनमें वैज्ञानिक मीनाक्षी नारायण, पर्यावरणविद माइक हरिगोविंद पांडेय और वैज्ञानिक शमरेश मित्रा शामिल थे। फिलहाल जिला प्रशासन इन तीन नामों के अलावा, कालानमक की चार प्रजातियों की खोज करने वाले कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम चेत चौधरी, वैज्ञानिक डॉ. सीमा मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेममाया समेत कुछ अन्य नामों पर विचार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें