फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने सड़क निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी, बोले- काम की गुणवत्ता खराब मिली तो सबको करूंगा सस्पेंड

Mon, 04 Oct 2021 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। आला अफसरों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रविवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता खराब मिली तो ऊपर से लेकर नीचे तक सबको सस्पेंड करूंगा। सड़क निर्माण की धीमी गति और गड्ढों को लेकर भी नाराजगी जताई। साफ कहा है कि सड़कों को जल्द ही गड्ढा मुक्त बनाया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की। आला अफसरों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं। काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों में देरी अक्षम्य है। विकास योजना का लाभ जल्द ही जनता को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कार्य मानक के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग का काम जल्द पूरा कराना है। मैनपावर बढ़ाकर तेजी से काम निपटाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जाए। किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब पानी की तरह घरेलू गैस भी पाइप के जरिए घर-घर पहुंचेगी। एक माह का बिल भी चार साढ़े चार सौ रुपये आएगा, जो सिलिंडर के मुकाबले काफी कम है। यह गैस सिलिंडर का सस्ता और सुरक्षित विकल्प भी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को गोरखपुर वासियों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सौगात दी। पीएनजी सेवा की शुरूआत के मौके पर सीएम ने कहा कि पआइप से गैस घर तक पहुंचेगी तो सिलिंडर की तरह गैस चोरी की शिकायत नहीं होगी।

पहले दिया नारा, अब करा रहे राम के मंदिर का निर्माण: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के मौके पर कहा कि भाजपा ने नारा दिया था ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’। जनता ने भरोसा किया और पार्टी की सरकार बनवा दी। हम भी वादे के पक्के हैं, हमने अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का निर्माण शुरू करवा दिया है।  

जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने 524.70 करोड़ रुपये की 300 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही लाभार्थियों को चेक व आवास की चाबी सौंपी। भगवान बुद्ध की धरती पर पर्यटन के विकास के लिए 37 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बुद्ध सर्किट का निर्माण होगा। मंच से जिले की जनता को परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें