गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्थित 500 बेड बाल रोग संस्थान का निरीक्षण डीएम के विजयेंद्र पांडिय और सीडीओ ने किया। दोनों लोगों ने निर्माण की जानकारी हासिल की। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि संभावना जताई जा रही सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंच सकते हैं।
ऐसे में तैयारियां पूरी रखी जाए। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए 500 बेड वाले बालों संस्थान में कोरोना का हॉस्पिटल बनना है। इसमें लेवल टू और लेवल थ्री की सुविधा रहेगी।
हॉस्पिटल बनाने में प्रयोग होने वाले सामानों की सूची सूची शासन ने बीआरडी प्रशासन से मांगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में सभी सामान मिल जाएंगे।
इन्हीं तैयारियों को को देखने के लिए डीएम बाल रोग संस्थान पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई। कार्यदाई संस्था को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि मंगलवार को सीएम शहर में आ सकते हैं। सीएम बीआरडी का निरीक्षण भी कर सकते हैं।