फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी गोरखपुर से हुए रवाना, विश्वविद्यालय में जारी रहा खो-खो प्रतियोगिता, देखें दिनभर की हलचल

Mon, 10 Feb 2020 09:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 9
देखें आज के रियल टाइम अपडेट... - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार से हुई। हालांकि मुख्यमंत्री के तेवर आज अधिकारियों पर कुछ तलख दिखे और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दे दिए कि किसी एक विभाग के खिलाफ इतनी शिकायतें आना अच्छी बात नहीं।

पढ़ें पूरी खबर...
जनता दरबार में पुलिस की शिकायतें सुन अधिकारियों पर भड़के योगी, बोले-थानों में इंसाफ क्यों नहीं?

जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री ने दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में 'भारतीय संस्कृति के सांस्कृतिक मूल्य महंत अवेद्यनाथ' विषय पर संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने वहां पुस्तकालय एवं वाचनालय का लोकार्पण करने के साथ-साथ महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका अभ्युत्थान का विमोचन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेतियाहाता में उनवल स्टेट के स्व. आशुतोष प्रताप सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

देखें दिनभर की हलचल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
दिग्विजय नाथ एलटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन सीएम योगी व दिग्विजय नाथ एलटी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं।। - फोटो : अमर उजाला
दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में 'भारतीय संस्कृति के सांस्कृतिक मूल्य महंत अवेद्यनाथ' विषय पर संगोष्ठी में भाग लेते मुख्यमंत्री योगी। यहां उन्होंने वातानुकूलित लाइब्रेरी और वाचनालय का लोकार्पण भी किया।

पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जोर, कहा- दुनिया में निर्यात कर सकते हैं यूपी से शिक्षक
विज्ञापन

3 of 9
'प्रयास एक परिवर्तन' द्वारा 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने का शुरूआत करते मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पीडी जैन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
एम्स में भर्ती मरीजों के परिजन के लिए 'प्रयास एक परिवर्तन' द्वारा 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने का शुरूआत करते मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पीडी जैन, पूर्व मेयर डा.सत्या पांडेय, जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह, समाजसेवी सुधा मोदी, प्रवीण श्रीवास्तव व अन्य।

सीएम ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

4 of 9
उनवल स्टेट के स्व. आशुतोष प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उनवल इस्टेट के बेतियाहाता आवास पर स्व. आशुतोष प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री, परिजनों के साथ करीब 10 मिनट रहे और दुख की इस घड़ी में साथ रहने का आश्वासन दिया। स्व. आशुतोष का पिछली सात फ रवरी को निधन हो गया था।
विज्ञापन

5 of 9
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मिनी स्टेडियम में चल रहे अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और मुंबई यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया खो खो मैच।

पढ़ें पूरी खबर...
खो खो महिला प्रतियोगिता: कुरुक्षेत्र, पंजाब, कॉलीकट और मैसूर की टीम क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन

6 of 9
पैडलेगंज चौक से लेकर छात्रसंघ चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
पैडलेगंज चौक से लेकर छात्रसंघ चौराहे पर लगा जाम।
विज्ञापन

7 of 9
डीवीएन एलटी कॉलेज में पौधरोपण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय गोरखपुर में महंत अवेद्यनाथ विषय पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं वाचनालय का लोकार्पण किया। साथ ही महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका अभ्युत्थान का विमोचन कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया।

8 of 9
एनेक्सी भवन में जिला योजना समिति की बैठक में हुआ हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
एनेक्सी भवन में जिला योजना समिति की बैठक में हो रहा हंगामा।

पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर: जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, भाजपा व सपा नेता आमने-सामने

 
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय रोवर्स, रेंजर्स समागम संपन्न

9 of 9
दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज परिसर में कैंपों का निरीक्षण करते प्रति कुलपति प्रोफेसर हरि व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
डीवीएन पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय रोवर्स एवं रेंजर्स समागम का समापन सोमवार को हो गया। रोवर्स और रेंजर्स ने स्वच्छता, जल संरक्षण, मिशन जंगल आदि विषयों पर झांकियों की प्रस्तुति दी।

विश्वविद्यालय सहित छह महाविद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें रोवर्स ग्रुप में 75 अंकों के साथ डीवीएन पीजी को प्रथम स्थान, 52 अंक पाने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय को द्वितीय तथा रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर देवरिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रेंजर्स ग्रुप में 70 अंकों के साथ रामजी सहाय पीजी कॉलेज रूद्रपुर को प्रथम स्थान, 61 अंकों के साथ डीवीएन पीजी कॉलेज को दूसरा तथा 34 अंकों के साथ एमपी महिला महाविद्यालय रामदत्तपुर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण ने कहा कि एक साथ रहने से विद्यार्थियों में सामुदायिक भावना का विकास होता है।
 
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि रोवर्स और रेंजर्स आज हमारी जरूरत हैं क्योंकि यह एक ऐसी विधा है जो हमें यह सिखाती है कि विकट परिस्थितियों में अपने आप को कैसे तैयार रखें। प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ संजय कुमार तिवारी ने तथा आभार ज्ञापन डॉ. कमलेश मौर्य ने किया गया। इस अवसर पर डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विवेक शाही, डॉ. दीपक साहनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें