फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया संबोधित, बोले- अच्छे नेतृत्व से बढ़ता है सबका सम्मान

Mon, 08 Jan 2024 10:14 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे जनमानस को मिला है और जिन्हें नहीं मिला है उनका रेजिस्ट्रेशन करने का भी यह एक माध्यम बना है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नेतृत्व अच्छा होता है तो सबका सम्मान बढ़ता है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही हुआ है। भारत दुनिया के अंदर एक नई ताकत बनकर उभरा है। सरकार की योजनाओं का आधार जाति, मत, मजहब या क्षेत्र नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और नौजवान हैं। आज जितनी योजनाएं चल रही हैं, उसकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।
विज्ञापन


सीएम योगी, रविवार को गोरखपुर के राप्तीनगर और नंदानगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। दोनों स्थानों पर जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सम्मान बढ़ने से सभी नागरिकों को गौरव की अनुभूति हो रही है। देश में हाईवे, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। एम्स बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं। बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन हो रहा है। बिना भेदभाव गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि जो पहले कभी नहीं हुआ था, वह अब हो रहा है। आज रोजगार मिल रहा है, विकास हो रहा है, महिलाओं को सुरक्षा मिल रही है, किसानों को सम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि बड़े पैमाने पर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों को किसी कारण से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

कभी अपराध का गढ़ था, आज पर्यटन के नक्शे पर चमक रहा रामगढ़ताल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नए परिवेश में बदलते नए उत्तर प्रदेश में नए गोरखपुर के भी दर्शन हो रहे हैं। जो रामगढ़ताल कभी अपराध का गढ़ हुआ करता था, वह आज पर्यटन के नक्शे पर चमक रहा है। जिस इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चों की मौत हो जाती थी, उस पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है। यहां खाद कारखाना शुरू हो चुका है, एम्स खुल गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री रविवार को राप्तीनगर और नंदानगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ देना ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है।

कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर चलाएं स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को मकर संक्रांति और 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी लोग स्वच्छता अभियान चलाकर धर्मस्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।

सीएम ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, कंबल व मिष्ठान बांटे
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना, उज्ज्वला आदि योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, कंबल व मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में सबको विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।

मुस्लिम महिला के बच्चे का अन्नप्राशन बना आकर्षण का केंद्र
इस दौरान सीएम योगी के हाथों एक मुस्लिम महिला के बच्चे का अन्नप्राशन सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अपने बच्चे को मुख्यमंत्री के हाथों में खेलता देख महिला बेहद प्रफुल्लित नजर आईं। अन्नप्राशन कराने के बाद सीएम ने बच्चे को उपहार दिया और उसे काफी देर तक दुलारते रहे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें