मंच से संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर सीएम योगी को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट करते विधायक विपिन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सम्मान देती है तो सपा-कांग्रेस तालीबानी शासन लागू करना चाहते
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ भाजपा आपको सुरक्षा-सम्मान देती है तो दूसरी तरफ बसपा को मौलाना के अलावा कोई कैंडिडेट ही नहीं मिल पाया। सपा और कांग्रेस कहती है कि सरकार बनेगी तो पर्सनल कानून लागू करेंगे यानी वे तालीबानी शासन लागू करना चाहते हैं।
ऐसा होने पर बेटी बाहर नहीं जा सकती, बुर्का पहनकर महिलाएं घर में रहेंगी, लेकिन वे यह जान लें कि भाजपा देश को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलाएगी। पार्टी शरिया कानून नहीं लागू होने देगी। यह लोग विरासत टैक्स के जरिए औरंगजेब का जजिया कर लगाना चाहते हैं।
यह पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराकर आधी संपत्ति ले लेंगे और पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए घुसपैठी मुसलमानों को देंगे, हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस व सपा में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। हमें इसे फिर जीवित नहीं होने देना है।
गोरखपुर ने हाथ उठाकर दिलाया विश्वास- रवि किशन दोबारा जाएंगे सदन
सीएम ने गोरखपुर वालों से कहा कि पांच दिन प्रचार में शेष है। हर व्यक्ति को पांच-पांच घर जाकर प्रत्येक मतदाता से वोट देने के लिए अनुरोध करना है। 25 घर में 100-125 वोट होंगे। यह वोट पहली जून को सुबह दस बजे से पहले पड़ जाएं, इसका ध्यान रखना है। गोरखपुरवालों ने भी हाथ उठाकर योगी आदित्यनाथ को आश्वस्त किया कि गोरखपुर में कमल ही खिलेगा और रवि किशन दोबारा सदन में जाएंगे।
जनसभा में योगी सरकार की मंत्री रजनी तिवारी, गोरखपुर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी रवि किशन, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव, खोराबार के ब्लाक प्रमुख शिवप्रसाद जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, हौसिला सिंह, लालजी सिंह आदि मौजूद रहे।