फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षपीठ के इस कॉलेज में कोरोनाकाल में हुआ छात्रसंघ चुनाव, जानिए कौन बना पदाधिकारी

Fri, 28 Aug 2020 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जीतने के बाद उम्मीदवार को प्रमाणपत्र देते प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में चलने वाला महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ प्रदेश का पहला ऐसा महाविद्यालय बन गया है, जहां कोरोना काल में भी छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ है। शुक्रवार को ऑनलाइन हुए चुनाव में सत्य प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, शशिकला गौड़ उपाध्यक्ष व अभयराज वर्मा महामंत्री निर्वाचित हुए। जबकि राकेश गुप्ता पुस्तकालय मंत्री चुने गए।

विज्ञापन


चुनाव में पंजीकृत कुल 1268 विद्यार्थियों में से 693 (55 फीसदी) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को चुनाव की प्रक्रिया सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। शुरू में मतदान की गति धीमी रही। बाद में निर्धारित समय 11 बजे तक 55 फीसदी विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर इस ऐतिहासिक चुनाव में भाग लिया।

चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से सर्वाधिक 398 मत पाकर सत्य प्रकाश तिवारी विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण शर्मा को 248 मतों से हराया। अरुण को 150 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे राम सकल प्रसाद को 145 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में से शशिकला गौड़ 389 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गई। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार को 85 मतों से हराया। राकेश को 304 मत मिले। महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इस पद के लिए कड़े मुकाबले में अभय राज वर्मा 278 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।

इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित सिंह को 30 मतों से पराजित किया। 167 मत पाकर अनुराग सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चौथे पद पुस्तकालय मंत्री पर सर्वाधिक 452 मत पाकर राकेश गुप्ता विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संदेश सिंह को 211 मतों से हराया। संदेश को कुल 241 मत मिले। सभी विजयी प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट भी दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें