पूर्वांचल के साथ बिहार व नेपाल के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल पूर्वांचल बल्कि, पड़ोसी राज्य बिहार के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध
इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर मास्टर्स तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। संस्थान में शिक्षकों और सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए गीडा कार्यालय के सामने जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस सप्ताह जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इंस्टीट्यूट का भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है।