फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में बादल गरजे तो पूरे दिन लेकिन बरसे कुछ पल को, शाम को हो सकती है बारिश

Thu, 29 Jun 2023 12:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिन पहले ही गोरखपुर में मानसून की दस्तक का दावा किया था, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी थी। इस दौरान बादल तो छाए पर बरसे नहीं। बुधवार को भी सुबह से ही तीखी धूप के चलते लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश की संभावना बार-बार जताने के बाद बुधवार सुबह से ही बादल छाए तो लोगों को आस बंधी। दोपहर बाद से शहर में बादल गरजते रहे। थोड़ी देर कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन शाम पांच बजे के बाद करीब आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कुछ राहत मिली। वहीं गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शाम तक तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए रोजाना 60 KM तय किया सफर: पिता बेचते हैं ठेले पर मिठाई, बेटी ने नौ गोल्ड मेडल पाकर धाक जमाई

ठंडी हवा चली तो लोगों का गर्मी और उमस से भी पीछा छूटा। रात में मौसम खुशनुमा हुआ तो लोग सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।



इसे भी पढ़ें: ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट की कहानी: है ना अचरज की बात, जो सुन व बोल नहीं सकती आज दुनिया कर ली मुट्ठी में

मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिन पहले ही गोरखपुर में मानसून की दस्तक का दावा किया था, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों में मायूसी थी। इस दौरान बादल तो छाए पर बरसे नहीं। बुधवार को भी सुबह से ही तीखी धूप के चलते लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे।

इसे भी पढ़ें: रवि किशन की बेटी जल्द ज्वाइन करेंगी भारतीय सेना, सांसद बोले- पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा
विज्ञापन

दिन में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। शाम को तकरीबन आधे घंटे तक बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें