गोरखपुर में मौसम का मिजाज शनिवार शाम फिर से बदल गया। दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। रविवार और सोमवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार थमी रही। इस वजह से तापमान में भी थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद पूरे दिन गलन महसूस होती रही।
देर शाम बूंदाबांदी के साथ हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से ठंड और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शनिवार शाम तक लखनऊ पहुंच चुका है।