फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाद में एचटी लाइन पर फेंका कपड़ा, ट्रिपिंग से एक हजार घरों की बिजली गुल

Thu, 27 Aug 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामजानकी नगर फीडर की इनकमिंग ट्रिप होने से शिवपुरी कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में अंधेरा
विज्ञापन

- दो घंटे बाद तार से कपड़ा हटाकर बिजली आपूर्ति की गई बहाल

गोरखपुर। रामजानकी नगर क्षेत्र में मंगलवार रात दंपती के बीच नशे के लिए हुए आपसी विवाद में नशे की हालत में पति ने एचटी लाइन के तार पर कपड़ा फेंक दिया। इनकमिंग ट्रिप के चलते रात नौ बजे रामजानकी नगर फीडर से जुड़े शिवपुरी कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों की करीब एक हजार घरों की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद रात 11 बजे बिजलीकर्मियों के कपड़ा हटाने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


राप्तीनगर के सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दंपती के बीच नशे को लेकर हुए आपसी विवाद में 11 केवी लाइन पर कपड़ा फेंका गया था। कपड़ा तार में फंसने से फीडर ट्रिप हो गया। तार से कपड़ा हटाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें