फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बढ़नी रेलवे स्टेशन पर काम करने गए मुंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे ठेकेदार के अधीन मुंशी के रूप में काम करने वाले मुड़ियारी खुर्द निवासी रमेश सिंह की बढ़नी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रविवार भोर करीब तीन बजे रजाई में ढककर घर लाया गया। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक के बड़े भाई विभूति सिंह ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रमेश सिंह 25 सितंबर की सुबह दुबौली गांव निवासी रेलवे ठेकेदार के कहने पर बढ़नी रेलवे स्टेशन पर काम करने गए थे। शनिवार शाम वहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि रविवार भोर करीब तीन बजे ठेकेदार चार लोगों के साथ बोलेरो से रमेश का शव रजाई में ढककर उनके घर पहुंचा। शव को इस तरह लाए जाने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग की। बड़े भाई विभूति सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें