केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रमोद पासवान को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
सहायक लिपिक सोशल मीडिया साइट्स पर लगातार केंद्र और सरकार के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था, इसके बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके बाद शिक्षा विभाग के अफसर हरकत में आए और लिपिक को निलंबित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती का हाथ पकड़कर शोहदों ने खींचा, चीखी तो बरसाए थप्पड़
संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर केंद्र और राज्य सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और कर्मचारी आचरण नियमावली के प्रतिकूल कार्य करने पर वरिष्ठ सहायक को निलंबित किया गया है।